CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 9, 2024

Health: जानें कितने कदम पैदल चलना आपको बना सकता तंदुरुस्त

क्या आपको वो दौर याद है जब लोग हाथ में स्मार्ट वॉच पहनकर रोज पैदल चला करते थे। लोगों में होड़ मची रहती थी कि आज मैने इतने कदम चले आज मैने इतना कदम चले। लेकिन, कितने कदम चलना आपकी सेहत के लिए अच्छा है इस बाद का पता शायद बहुत लोगों को नहीं होगा। आज हम आपको इस ब्लॉग में बताएंगे कि रोजमर्रा की जिंदगी में कितने कदम चलने से आपको बेहतर स्वास्थ्य लाभ पहुंचेगा।

अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु का सीधा संबंध शारीरिक गतिविधि से है। ब्रिटिश जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन में प्रकाशित सिडनी विश्वविद्यालय के एक अध्ययन के अनुसार, हर दिन 2,200 से अधिक कदम चलने से हृदय रोग और मृत्यु का खतरा कम हो जाता है। प्रत्येक कदम के साथ जीवन प्रत्याशा भी बढ़ने की संभावना है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, अचानत मौत का खतरा उन पर कम होता है जो प्रतिदिन 9 हजार से 10,500 कदम हर रोज चलते हैं। इस अध्ययन में 70 हजार लोगों को शामिल किया गया था।

हर रोज पैदल चलने से होने वाले फायदे

  • जो लोग हर दिन 9,700 कदम चलते हैं उनमें दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा सबसे कम होता है। प्रतिदिन 9,000 से 10,500 कदम चलने का संबंध जल्दी मृत्यु से है।
  • हर दिन सिर्फ 30 मिनट की सैर से हड्डियां मजबूत हो सकती हैं। यह वजन घटाने के साथ-साथ मांसपेशियों की ताकत और सहनशक्ति को भी बढ़ा सकता है।
  • तेज चलने से मधुमेह का खतरा भी 39% तक कम हो सकता है।
  • इससे स्ट्रोक और दिल का दौरा पड़ने का जोखिम 20% कम हो जाता है।
  • प्रतिदिन 4,000 से 4,500 कदम चलना भी फायदेमंद है।