CATEGORIES

July 2024
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
Saturday, July 27   3:44:11

कांग्रेस को एक और झटका, IT ने भेजा 1700 करोड़ का नोटिस

एक और कांग्रेस के अकाउंट फ्रीज कर दिए गए हैं,वहीं दूसरी ओर कांग्रेस को आईटी विभाग ने 1700 करोड रुपयों का डिमांड नोटिस जारी कर दिया है।

इनकम टैक्स विभाग ने कांग्रेस को 1700 करोड़ रुपए का नया डिमांड नोटिस जारी किया है। यह डिमांड नोटिस 2017-18 से 2020-21 के लिए है। इसमें जुर्माने के साथ ब्याज भी शामिल हैं।नए नोटिस को लोकसभा चुनाव से पहले नकदी संकट से जूझ रही कांग्रेस के लिए झटका माना जा रहा है।

एक दिन पहले 28 मार्च को ही दिल्ली हाईकोर्ट ने टैक्स असेसमेंट को लेकर दायर कांग्रेस की याचिका खारिज कर दी थी।नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें कांग्रेस के नेता जयराम रमेश और अजय माकन ने उनको मिले नोटिस पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।