CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 5, 2024

इसरो 13 जुलाई को लॉन्च कर सकता है चंद्रयान-3

29-06-2023, Thursday

चांद पर लैंडिंग करने वाला चौथा देश बनेगा भारत

इसरो चीफ एस सोमनाथ ने बताया कि 12 से 19 जुलाई के बीच चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग की जाएगी। स्पेसशिप पूरी तरह तैयार है। सारे टेस्ट पूरे हो जाने के बाद लॉन्चिंग की सही तारीख का ऐलान किया जाएगा। इससे पहले 22 जुलाई 2019 को चंद्रयान-2 मिशन लॉन्च किया गया था। लेकिन सितंबर 2019 को चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने की कोशिश कर रहा विक्रम लैंडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया थाचंद्रयान-2 मिशन के असफल होने के बाद बाद से ही भारत चंद्रयान-3 मिशन की तैयारी कर रहा है। अगर चंद्रयान-3 चांद पर उतरने में सफल होता है तो भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा। इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन चंद्रमा पर अपने स्पेसक्राफ्ट उतार चुके हैं।