CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 3, 2024

आतंकी संगठन हमास को बैन नहीं करेगा भारत

इजराइल और हमास के बीच चल रही जंग में भारत ने कोई स्टैंड अब तक नहीं दिखाया है और अब भारत ने हमास को आतंकी संगठन घोषित करने से भी इंकार कर दिया है।

भारत के लिए अब वक्त आ गया है कि वो हमास को आतंकी संगठन घोषित करे’। 7 अक्टूबर को इजराइल पर हुए हमले के बाद ये बात भारत में इजराइली राजदूत नाओर गिलोन ने कही थी। इसके बाद से दुनियाभर में हमास के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है। अमेरिका और जर्मनी हमास को आतंकी संगठन मानते हैं और दोनों देशों ने इस पर बैन लगा दिया है।

भारत में भी हमास को आतंकी संगठन घोषित करने और इसे प्रतिबंधित करने की मांग उठ रही है। इस पर भारत का कहना है कि वो अभी हमास को बैन नहीं करेगा।

गृह मंत्रालय के सूत्रों ने भारत के इस कदम की वजह बताते हुए कहा की फिलहाल भारत में हमास सक्रिय नहीं है, इसलिए उसे बैन करने का सवाल ही नहीं उठता। अगर सरकार ऐसा करेगी तो इससे अरब देशों के साथ भारत के रिश्ते बिगड़ सकते हैं। किसी भी संगठन को बैन करने का फैसला गृह मंत्रालय UAPA कानून के तहत लेता है।

फरवरी 2023 तक UAPA की सूची में 44 संगठन शामिल थे, जिन्हें भारत आतंकी संगठन मानता है। भारत ने आखिरी बार 2015 में ISIS को आतंकी संगठन घोषित किया था। किसी संगठन को इस सूची में डालना एक लंबी प्रोसेस होती है। हो सकता है कि भारत भविष्य में हमास को लेकर कोई फैसला ले, पर अभी ऐसा कुछ नहीं हो रहा है।