24-06-2023, Saturday
असम में बाढ़ से 5 लाख लोग प्रभावित
मध्य प्रदेश और राजस्थान में प्री-मानसून बारिश का दौर जारी है। मध्य प्रदेश और राजस्थान में 26 जून तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें भोपाल, जबलपुर, रायसेन समेत MP के 19 जिले और जयपुर सहित पूर्वी राजस्थान के जिले शामिल हैं।
उधर, असम में बारिश के चलते ब्रह्मपुत्र सहित कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसके चलते आई बाढ़ से 22 जिलों के करीब 5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। 1366 गांव पानी में डूब गए हैं। 14 हजार हेक्टेयर से ज्यादा फसलें बर्बाद हो चुकी हैं।
More Stories
आजादी के 75 साल भी नहीं हो पाया है इस गांव का विकास
माधवराव की तस्वीर वाली मोहब्बत थी माधवी राजे सिंधिया, जानें उनकी प्रेम कहानी
Weather update: 1921 के बाद से देश में सबसे गर्म अप्रैल महीना, देश में कई जगहों पर पारा 43 डिग्री के पार