CATEGORIES

April 2024
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
April 27, 2024

25 राज्यों में दो दिन भारी बारिश का अनुमान

27-06-2023, Tuesday

हिमाचल प्रदेश के मंडी में लैंडस्लाइड

चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर 20 घंटे बाद खुला 10KM लंबा जाम

मध्यप्रदेश राजस्थान समेत 25 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट है। भारी बारिश की वजह से उत्तराखंड में बद्रीनाथ हाईवे बह गया।खराब मौसम के चलते श्रीनगर से जम्मू के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो फ्लाइट दो बार पाकिस्तान सीमा में जा पहुंची। बाद में इस फ्लाइट की अमृतसर में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी।देशभर में बारिश से 6 राज्यों में 22 लोगों की जान गई है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून अब तक देश के 80 फीसदी हिस्से तक पहुंच चुका है।
उधर, हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बारिश की वजह से पिछले 20 घंटे में लैंडस्लाइड की दूसरी घटना हुई। इस वजह से चंडीगढ़-मनाली NH-21 सात मील और चार मील के पास 20 घंटे बंद रहा।इससे रूट पर 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया और सैकड़ों गाड़ियां जाम में फंस गईं। 20 घंटे की मशक्कत के बाद हाईवे का सिंगल लेन शुरू कर दिया गया।वहीं,उत्तराखंड में भारी बारिश से बद्रीनाथ हाईवे बह गया है। CM पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि खराब मौसम की वजह से केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है।