CATEGORIES

April 2024
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
April 27, 2024

MP-राजस्थान में अगले 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट

24-06-2023, Saturday

असम में बाढ़ से 5 लाख लोग प्रभावित

मध्य प्रदेश और राजस्थान में प्री-मानसून बारिश का दौर जारी है। मध्य प्रदेश और राजस्थान में 26 जून तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें भोपाल, जबलपुर, रायसेन समेत MP के 19 जिले और जयपुर सहित पूर्वी राजस्थान के जिले शामिल हैं।

उधर, असम में बारिश के चलते ब्रह्मपुत्र सहित कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसके चलते आई बाढ़ से 22 जिलों के करीब 5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। 1366 गांव पानी में डूब गए हैं। 14 हजार हेक्टेयर से ज्यादा फसलें बर्बाद हो चुकी हैं।