CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 2, 2024

मुंबई इंडियंस में शामिल हुए हार्दिक पंड्या

27-11-2023

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इंडियन प्रीमियर लीग-2024 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते नजर आएंगे, जबकि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन में भी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी करेंगे।
IPL फ्रेंचाइजी कंपनियों ने अगले सीजन के लिए अपने रिटेन और रिलीज्ड खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। रविवार को रिटेन और रिलीज विंडो की आखिरी डेट थी। RCB ने जोश हेजलवुड और वानिंदु हसरंगा, CSK ने अंबाती रायडू, KKR ने शार्दूल ठाकुर, उमेश यादव और लॉकी फर्ग्यूसन और MI ने जोफ्रा आर्चर को रिलीज किया है।


लीग की 10 फ्रेंचाइजी में कुल 173 खिलाड़ी रिटेन किए है। जबकि 89 प्लेयर्स रिलीज किए। कोलकाता नाइट राइडर्स ने सबसे ज्यादा 12 खिलाड़ी और पंजाब किंग्स ने सबसे कम 5 खिलाड़ियों को रिलीज किया।
इन सभी को 19 दिसंबर को होने जा रहे ऑक्शन में उतरना पड़ेगा। इंग्लिश क्रिकेटर बेन स्टोक्स और जो रूट पहले ही खेलने से मना कर चुके हैं। वे इस सीजन किसी भी टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

अगर गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक मुंबई से जुड़ते हैं तो सबसे बड़ा सवाल यह रहेगा कि क्या वह रोहित शर्मा की अगुवाई में खेलेंगे जिनके कप्तान रहते हुए मुंबई इंडियंस ने पांच खिताब जीते हैं। ऐसे कुछ सवाल हैं जिनके जवाब अभी किसी के पास नहीं हैं और तस्वीर तभी स्पष्ट होगी जब भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) आधिकारिक तौर पर आखिरी ट्रेडिंग सूची घोषित करेगा।