CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 4, 2024

9 महीनों की गर्भवती पत्नी को छोड़कर वीर जवान देश की सुरक्षा में शहीद

गुजरात के अहमदाबाद के विराटनगर इलाके के वीर जवान ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हुए 25 वर्षीय महिपाल सिंह का पार्थिव शरीर उनके विराटनगर स्थित आवास पर लाया गया। उनके आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उनके परिवार को सांत्वना देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचे। सीएम भूपेन्द्र पटेल भी शहीद महिपाल सिंह के आवास पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। महिपाल सिंह पांच साल पहले भारतीय सेना में शामिल हुए थे। शुरुआत में उन्होंने जबलपुर में ट्रेनिंग ली। इसके बाद उन्होंने गुवाहाटी और चंडीगढ़ में सेवाएं दीं और 6 महीने पहले उनकी पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर में हुई थी। वह सेना की विशेष टुकड़ी 34 राइफल्स में कार्यरत थे।

शहीद महिपाल सिंह एक महीने पहले अहमदाबाद आए थे। महिपाल सिंह की तीन साल पहले शादी हुई थी। उनकी पत्नी फिलहाल 9 महीने से गर्भवती हैं। रविवार को सुबह उसे प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक तरफ महिपाल सिंह की पत्नी अस्पताल में हैं तो दूसरी तरफ आई इस दुखद खबर से परिवार टूट गया। परिवार में आक्रंद का माहौल देखा गया। परिवार वालों की आंखों से आंसू नहीं सूख रहे है। उनके परिवार में पत्नी, मां, बड़ा भाई और दो बहनें हैं। शहीद जवान की अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान से लीला नगर स्मशानगृह तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ देखी गई। सड़क पर जगह-जगह बैनर लगाए गए। सभी ने नम आंखों के साथ वीर शहीद को सलाम करते हुए आखिरी विदाई दी।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ-साथ राज्य मंत्री जगदीश विश्वकर्मा मेयर कीरिट परमार जिला कलेक्टर प्रवीणा डीके अहमदाबाद के विधायकों ने भी वीर शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पण किया। राष्ट्रीय सम्मान के साथ वीर शहीद महिपाल सिंह वाळा को अंतिम विदाई दी गई।