CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 4, 2024

सबसे ज्यादा सैलरी किस देश में मिलती है? किस स्थान पर भारत?

19-08-2023

जब भी हम ये सोचते है की नौकरी पेशे में सबसे ज्यादा सैलरी कहा मिलती होगी तो जेहन में ज्यादातर अमेरिका, लंदन जैसे नाम आते है। और आने भी चाहिए क्योंकि अमेरिका को सबसे बड़ी इकोनॉमी का टैग मिला है। लेकिन आपको जान कर हैरानी होगी की दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी इनकम की टॉप 3 लिस्ट में भी अमेरिका का नाम नहीं है।

वर्ल्ड ऑफ स्टेस्टिक्स के मुताबिक सबसे ज्यादा मंथली एवरेज सैलरी के मामले में पहले नंबर पर यूरोप का स्विट्जरलैंड है। जहा पर लोगो की एवरेज मंथली सैलरी 6 हजार 298 डॉलर यानी 5 लाख 21 हजार 894 रुपए है। वही दूसरे नंबर की बात करे तो, दूसरे नंबर पर लक्जमबर्ग है। जहा लोगो को एवरेज मंथली सैलरी 5 हजार 122 डॉलर मिलती है। तीसरे नंबर पर सिंगापुर है जहा टैक्स के बाद लोगो की एवरेज सैलरी 4 हजार 990 डॉलर है।

इससे आगे अगर बात करे सबसे ज्यादा सैलरी देने वाले टॉप 10 देशों की तो इसमें 4 पोजिशन पर अमेरिका है। जहा एवरेज मंथली सैलरी 4 हजार 664 डॉलर यानी 3 लाख 86 हजार 497 रुपए है। इसके बाद पांचवे नंबर पर आइसलैंड है जहा एवरेज मंथली सैलरी 4 हजार 383 डॉलर है।

वही छटे नंबर पर खाड़ी देश की 4 हजार 147 डॉलर है। सातवे नंबर पर डेनमार्क 3 हजार 570 डॉलर की सैलरी के साथ।इसके बाद नेदरलैंड 3 हजार 550 डॉलर के एवरेज मंथली सैलरी वाला देश है। वही नौवे नंबर पर यूएई 3 हजार 511 डॉलर सैलरी के साथ और दसवें नंबर पर नॉर्वे 3 हजार 510 डॉलर के एवरेज मंथली सैलरी के साथ है।

भारत किस पोजिशन पर?

अब अगर बात करे भारत की तो भारत इस लिस्ट के 64 नंबर पर है। वर्ल्ड ऑफ स्टेस्टिक्स के मुताबिक भारत की एवरेज मंथली सैलरी 594 डॉलर यानी 49 हजार 227 रुपए है।