CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 5, 2024

विदेशी सैलानियों की पहली पसंद बना गुजरात

भारत आने वाले विदेशी सैलानियों के लिए गुजरात पहली पसंद बन चुका है। वर्ष 2022 में 1.78 मिलियन विदेशी सैलानी गुजरात आए थे। यह तथ्य इंडिया टूरिज्म स्टेटिस्टिक्स-2023 की रिपोर्ट में सामने आए हैं। अतिथ्यम पोर्टल विकसित करने वाला गुजरात देश का पहला राज्य बना है।

केन्द्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय की ओर से जारी इंडिया टूरिज्म स्टेटिस्टिक्स -2023 रिपोर्ट के मुताबिक विदेशी सैलानियों की दृष्टि से गुजरात भारत में प्रथम और स्थानीय सैलानियों की संख्या में पांचवां स्थान पर है। रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2022 में 8.59 मिलियन विदेशी सैलानी भारत आए थे।

गुजरात के पर्यटन विभाग के मुताबिक गुजरात में पर्यटन क्षेत्र में पिछले वर्षों की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पर्यटन को एक मिशन मोड के तौर पर लेने का अनुरोध किया है। इसके मद्देनजर ही मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के नेतृत्व में पर्यटन क्षेत्र में विभिन्न पहले और पर्यटन क्षेत्र के सर्वांगी विकास के चलते गुजरात सैलानियों को आकर्षित करने में सफल रहा है।