CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 9, 2024
Ganpati Bappa and Lord Murugan in Paris

पेरिस में गणेशोत्सव की धूम, गणपति बप्पा और भगवान मुरुगन का किया भव्य स्वागत

पेरिस: गणेशोत्सव की धूम देश में ही नहीं बल्की विश्व में देखने को मिल रही है। आप जो तस्वीरें देख रहे हैं यह चेन्नई नहीं बल्की फ्रांस की राजधानी पेरिस की हैं। यह हर साल की तरह इस साल भी श्रीमनिका विनायकर आलयम मंदिर में गणेशोत्सव हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर पेरिस की सड़कों पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इतना ही नहीं यहां गणपति बप्पा के स्वागत में हजारों नारियल फोड़े गए। यहां भगवान गणेश के साथ भगवान मुरुगन का भी स्वागत किया गया।

यह भव्य यात्रा पेरिस के लॉ शफील से प्रारंभ की गई। शोभायात्रा में भगवान श्री गणेश को रथ में लाया गया। इस रथ की ऊंचाई 5 मीटर होती है। इसे भक्तों द्वारा हाथों से खींच कर मंदिर तक लाया जाता है।