CATEGORIES

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
Sunday, February 16   5:48:52

पूर्व महाराष्ट्र सीएम अशोक चह्वाण का कांग्रेस से इस्तीफा, आगे-आगे देखिए होता है क्या

बिहार की राजनीति में बड़ी हलचल देखी गई वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र के सियासी गलियारों में भी बड़ा उलटफेर सामने आया।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण ने आज सोमवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने विधायक पद भी छोड़ दिया है। अशोक चह्वाण ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को इस्तीफा सौंपा। इससे पहले मिलिंद देवड़ा ने 14 जनवरी तो बाबा सिद्दीकी ने 8 फरवरी को कांग्रेस छोड़ दी थी।

सूत्रों के मुताबिक अशोक चह्वाण 13 बड़े नेताओं के साथ भाजपा जॉइन कर सकते हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज हो गई है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, भाजपा नेता आशीष शेलार भाजपा दफ्तर पहुंचे। इस बीच महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले दिल्ली रवाना हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार अगर 13 नेता अशोक चह्वाण के साथ कांग्रेस छोड़ेंगे, जिसमें कई विधायक भी शामिल हैं। अगर ऐसा हुआ तो महाराष्ट्र से कांग्रेस का एक भी राज्यसभा सदस्य नहीं चुना जा सकेगा।