CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 5, 2024

भारत में पहली बार एक ही दिन में 3 लाख से ज्यादा कोरोना केस

22-04-21 Thursday

कोरोना मरीजों के आंकड़े रोज नया रिकॉर्ड छू रहे हैं। देशभर में बुधवार को 24 घंटे में 3 लाख 15 हजार 478 नए संक्रमित मिले, जबकि 2,101 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। यह लगातार दूसरा दिन है जब देश में मौतों का आंकड़ा 2 हजार की संख्या को पार कर गया।

देश में अभी 22 लाख 84 हजार 209 मरीजों का इलाज चल रहा है। बुधवार को रिकॉर्ड 1 लाख 79 हजार 372 मरीज ठीक हुए। संक्रमण से अब तक 1 लाख 84 हजार 672 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को 2.94 लाख नए मरीज सामने आए थे। वहीं 2,021 लोगों की जान गई थी।