26 Mar. Maharashtra: कोविड अस्पताल में आग लगने की घटना देश में सामने आई है। महाराष्ट्र के मुंबई के एक मॉल में चलने वाले कोविड अस्पताल में अचानक आग लगने की घटना घटी, जिसमें कई कोविड मरीजों की मौत हो गई है।
मुंबई के भांडुप इलाके में एक मॉल की तीसरी मंजिल पर बने कोविड हॉस्पिटल में बुधवार रात करीब 12 बजे आग लग गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है, वही मृतकों की संख्या में इजाफा भी हो सकता है। हालांकि, हॉस्पिटल में भर्ती 70 मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया। उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने पहुंची। अस्पताल में राहत और बचाव कार्य घंटों तक जारी रहा। इस मामले मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि मैंने पहली बार मॉल में अस्पताल देखा है। इस मामले में एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अस्पताल में कोविड पेशेंट्स समेत 70 पेशेंट्स को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।
Heavy fire breakout in #Bhandup #BhandupFire #mumbai #MumbaiFire #MumbaiCity pic.twitter.com/Q6jVnnLYNS
— Ashish Jadhav (@AshishJ80732308) March 26, 2021
आपको बता दें कि जिस ड्रिम मॉल में आग लगी है,उसे 2009 में बनाया गया था। इस मॉल में करीब 1000 छोटी दुकानें, 2 बैंक्वेट हॉल और एक अस्पताल है।कोरोना अस्पताल शुरु करने के लिए पिछले साल अस्पताल को कंडीशनल ओसी दिया गया था।
बताया जा रहा है कि अस्पताल में कुल 76 मरीज थे जिसमें से 73 कोरोना मरीज थे और तीन अन्य बीमारी से पीड़ित थे। इनमें से 30 मरीजों को मुलुंड के जंबो सेंटर में भर्ती कराया गया है जबकि तीन को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य मरीजों ने खुद को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है।
More Stories
गुजरात दौरे पर अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, पति की गिरफ्तारी पर उठाए सवाल
Indonesia Volcano Eruptions : विस्फोट के कारण हजारों लोगों का पलायन, एयरलाइंस ने रद्द की उड़ानें
Travel Blog: Tunisia जहां गड्ढा खोदकर बनाए जाते हैं घर, महिला पराएं मर्दों के साथ कर सकती हैं !