नायका ने आज शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री मारी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर नायका के शेयर में 89% की बढ़ोतरी हुई और दिन के कारोबार में इसने 2248 रुपए का हाई बनाया। नायका की वैल्युएशन करीब 1 लाख करोड़ पहुंच गई है। इसी के साथ नायका की फाउंडर फाल्गुनी नायर भारत की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला बन गईं। उनके पास कंपनी के करीब 50% शेयर हैं।
ब्लूमबर्ग के मुताबिक, फाल्गुनी की नेट वर्थ बढ़कर 6.5 बिलियन डॉलर यानी करीब 49 हजार करोड़ रुपए हो गई है। फाल्गुनी की सफलता की कहानी इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने उस उम्र में नायका की शुरुआत की थी, जब लोग रिटायरमेंट की प्लानिंग करते हैं।
More Stories
मिट्टी के घरों और पर्यावरण-हितैषी जीवनशैली को मिलेगी विशेष पहचान, ये गांव बनेगा पर्यटन का आदर्श
ऑस्कर 2025 के लिए फिल्म ‘लापता लेडीज’ की एंट्री, रवि किशन बोले – हम ही जीतेंगे
दिल्ली में केजरीवाल सत्ता से दूर, मुख्यमंत्री की कुर्सी पर ड्रामा भरपूर