नायका ने आज शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री मारी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर नायका के शेयर में 89% की बढ़ोतरी हुई और दिन के कारोबार में इसने 2248 रुपए का हाई बनाया। नायका की वैल्युएशन करीब 1 लाख करोड़ पहुंच गई है। इसी के साथ नायका की फाउंडर फाल्गुनी नायर भारत की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला बन गईं। उनके पास कंपनी के करीब 50% शेयर हैं।
ब्लूमबर्ग के मुताबिक, फाल्गुनी की नेट वर्थ बढ़कर 6.5 बिलियन डॉलर यानी करीब 49 हजार करोड़ रुपए हो गई है। फाल्गुनी की सफलता की कहानी इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने उस उम्र में नायका की शुरुआत की थी, जब लोग रिटायरमेंट की प्लानिंग करते हैं।
More Stories
Canada जाने वाले भारतीय छात्रों के लिए जरूरी न्यूज, सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान
Cash For Query Case Update: TMC सांसद महुआ मोइत्रा लोकसभा से बाहर, जानें पूरा मामला
बच्चों का शोषण: अमेरिका में फेसबुक, इंस्टाग्राम के खिलाफ नया मामला दर्ज