CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 5, 2024

नशे में धुत पंजाब के मुख्यमंत्री को जर्मनी में प्लेन से उतारने की नोबत

20-09-22

भगवंत मान की वजह से फ्लाइट में 4 घंटे की देरी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के जर्मनी से लौटने के बाद एक विवाद छिड़ गया है। दावा किया जा रहा है कि फ्रैंकफर्ट से उन्हें जिस विमान से दिल्ली आना था, उससे उन्हें उतार दिया गया था,क्योंकि वे नशे में धुत थे। उन्होंने रविवार को दूसरी फ्लाइट ली। हालांकि पंजाब सरकार के अधिकारियों ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा है कि भगवंत मान का स्वास्थ्य ठीक नहीं था। विमान के बाकी यात्रियों के अनुसार CM मान ने इतनी शराब पी रखी थी कि वे ठीक से चल नहीं पा रहे थे। उनकी पत्नी और सुरक्षाकर्मी उन्हें संभाल रहे थे। इस वजह से सुरक्षा का हवाला देते हुए मान को नीचे उतार दिया गया।