CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 9, 2024

Amarnath Yatra 2024 Registration: अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, जानें पंजीयन की पूरी प्रक्रिया

अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होने वाली है। इस बार यह यात्रा 19 अगस्त तक चलेगी। 2023 में 1 जुलाई से यात्रा शुरू हुई थी। इस बार यात्रा 52 दिन की रहेगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल यानी आज से शुरू हो गए हैं।

सरकारी आदेश के मुताबिक 13 से 70 साल की उम्र तक के भारतीय नागरिक अमरनाथ यात्रा कर सकते हैं। यात्रा के लिए जरूरी मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने की प्रक्रिया चल रही है। 15 अप्रैल से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए श्राइन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं।

मोबाइल एप्लिकेशन से रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो श्री अमरनाथजी यात्रा ऐप डाउनलोड करनी होगी। वहीं, पंजाब नेशनल बैंक, एसबीआई, यस बैंक और जम्मू और कश्मीर बैंक से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

कैसे करें यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन?

जो लोग भी अमरनाथ तीर्थ यात्रा पर जाना चाहते हैं वो आधिकारिक वेबसाइट https://jksasb.nic.in पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। अगर आप ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने शहर की नामित बैंक शाखा पर जाना होगा। इसके अलावा मोबाइल एप्लिकेशन श्री अमरनाथजी यात्रा से भी रजिस्ट्रेशन हो सकता है।

इन बातों का रखें खास ख्याल…

1. 13 साल से कम और 70 साल से अधिक उम्र के लोग यात्रा में शामिल नहीं हो सकता। इनके अलावा 6 सप्ताह से अधिक गर्भवती महिला का भी यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा।
2. ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही माध्यमों से रजिस्ट्रेशन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।
3. अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन के लिए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि होना जरूरी है।
4. ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए प्रत्येक यात्री का शुल्क 150 रुपये है।
5. यात्रा शुरू करने से पहले जम्मू-कश्मीर संभाग के किसी भी केंद्र से आरएफआईडी कार्ड लेना होगा। इसके बिना यात्रा की अनुमति नहीं होगी।