CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 3, 2024

CISCE बोर्ड का रिजल्ट घोषित

15-05-2023, Monday

10वीं में 98.94% और 12वीं में 96.93% स्टूडेंट्स पास

12वीं में 5 स्टूडेंट्स को मिली पहली रैंक,उनमें 3 लड़कियां

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट 2023 का रिजल्ट डिक्लेयर कर दिया गया है। इस साल 10वीं में 98.94% स्टूडेंट्स पास हुए। इनमें लड़कियां 99.21% और लड़के 98.71% हैं।जबकि 12वीं में 96.93% स्टूडेंट्स पास हुए। इनमें लड़कियां 98.01%और लड़के 95.96% हैं।CISCE-2023 की 10वीं-12वीं की परीक्षा में करीब 2.5 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। 12वीं में 5 स्टूडेंट्स को पहली रैंक मिली है, इनमें 3 लड़कियां हैं। वहीं 10वीं में 9 स्टूडेंट्स ने फर्स्ट रैंक हासिल की है। इनमें भी 3 लड़कियां हैं।