CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 5, 2024

चंद्रयान-3 ने तय की लगभग दो-तिहाई दूरी

चंद्रयान-3 ने लगभग दो-तिहाई दूरी तय कर ली है। यानी चंद्रमा का लगभग 66% सफर स्पेसक्राफ्ट पूरा कर चुका है। अब ये चंद्रमा की कक्षा में आज 5 अगस्त को शाम करीब 7 बजे प्रवेश करेगा। इसरो ने इसकी जानकारी दी। वहीं 23 अगस्त को यान चंद्रमा पर लैंड करेगा।

वैज्ञानिकों ने 1 अगस्त को रात करीब 12 बजे चंद्रयान-3 को पृथ्वी की ऑर्बिट से चांद की तरफ भेजा था। इसे ट्रांसलूनर इंजेक्शन कहा जाता है। इससे पहले चंद्रयान ऐसी अंडाकार कक्षा में घूम रहा था, जिसकी पृथ्वी से सबसे कम दूरी 236 km और सबसे ज्यादा दूरी 1 लाख 27 हजार 603 किलोमीटर थी।