CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 9, 2024

जमीन घोटाले में चली गई हेमंत सोरेन की कुर्सी, झारखंड में अब होगी चंपई सोरेन की सरकार

झारखंड में अब चंपई सोरेन सरकार होगी। वे शुक्रवार दोपहर 12:15 बजे राज्य के 12वें सीएम के तौर पर शपथ लेंगे। झारखंड में 23 साल में 11 बार सीएम बदले हैं। इनमें अर्जुन मुंडा और शिबू सोरेन तीन-तीन बार मुख्यमंत्री बने। रघुवर दास एकमात्र ऐसे सीएम रहे, जिन्होंने पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा किया।

चंपई के साथ कांग्रेस के आलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। दो डिप्टी सीएम हो सकते हैं। सरकार को 10 दिन में बहुमत साबित करना होगा।

मुख्यमत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफा देने के करीब 26 घंटे के बाद गुरुवार रात करीब 11 बजे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने चंपई सोरेन और आलमगीर आलम को राजभवन बुलाया और सरकार बनाने का न्योता दिया। साथ ही चंपई को सीएम मनोनीत कर दिया। रात 11:15 बजे दोनों नेता राजभवन से बाहर आए।

चंपई ने कहा कि वे शुक्रवार दोपहर 12:15 बजे शपथ लेंगे। उधर, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने भी कहा कि चंपई सोरेन के साथ दो और मंत्रियों को भी शपथ दिलाने का कार्यक्रम तय किया गया है।