CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 5, 2024

ब्रह्मास्त्र ने 2 दिन में कमाए 160 करोड़

12-09-22

कोरोना के बाद पहली हिंदी फिल्म ने की इतनी कमाई

200 करोड़ जा सकता है वीकेंड कलेक्शन

रणबीर कपूर और आलिया भट्‌ट स्टारर ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही कमाई के मामले में रिकॉर्ड बना रही है। शुक्रवार को रिलीज के दिन फिल्म का ग्लोबल कलेक्शन 75 करोड़ था। वहीं दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 85 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। इस तरह दो दिनों में ही फिल्म 160 करोड़ कमा चुकी है।कोरोना महामारी के बाद यह पहली हिन्दी फिल्म है जो दो दिनों में ही कमाई के मामले में इस स्तर तक पहुंची है। इससे पहले भूलभुलैया-2 266.88 करोड़ कमा चुकी है। हालांकि यह फिल्म का ओवरऑल कलेक्शन है।