CATEGORIES

September 2023
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  
September 24, 2023

कर्णाटक के शिवमोगा में ब्लास्ट

22 Jan. Vadodara: गुरूवार को कर्नाटक के शिवमोगा जिले में देर रात पत्थर की खदान में विस्फोट हो गया। इस विस्फोट के कारण अब तक 8 लोगों की मृत्यु की खबर आयी है और कुछ लोग घायल भी हुए हैं। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है की सभी पीड़ित बिहार के वासी थे। हादसे का शिकार हुए ये सभी मजदूर स्टोन क्रशिंग स्थल पर काम करते थे। जानकारी मिली है कि यह घटना ट्रक में रखी जिलेटिन की छड़ों में शक्तिशाली विस्फोट से घटी है। यह विस्फोट इतना भयावय था कि शहर के लोग भूकंप के डर से घर से बहार निकल आये। यही नहीं इस ब्लास्ट से ट्रक के परखच्चे भी उड़ गए थे। ब्लास्ट में घर और दफ्तर के खाँच हुए चकनाचूर, तो वहीं ब्लास्ट से सड़कें टूटी।

इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दुःख जताया है और कहा है कि राज्य सरकार प्रभावितों को हरसंभव मदद पहुंचा रही है। प्रधानमंत्री मोदी कार्यालय की ओर से शुक्रवार को किये हुए एक ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा कि, “शिवमोगा में जानमाल को हुए नुक्सान से मैं दुखी हूँ। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। राज्य सरकार प्रभावितों तक हरसंभव मदद पहुंचा रही है।