CATEGORIES

September 2023
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  
September 24, 2023

अमेरिका में नयी सरकार आने से घरेलु बाजार पर पॉजिटिव असर

21 Jan. Vadodara: अमेरिका के 46वे राष्ट्रपति मिलते ही BSE सेंसेक्स ने एहतिहास रच डाला। गुरूवार को BSE सेंसेक्स पहली बार 50 हज़ार के पार पहुंचा। अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन के सत्ता सँभालने का पॉजिटिव असर घरेलु बाजार पर भी देखने को मिला। बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, रिलायंस, टेक महिंद्रा जैसे बाजार के बड़े शेयरों में 3.34% तक की बढ़त है। इससे पहले 23 मई 2019 को सेंसेक्स ने 40 हजार के स्तर को छुआ था। फिलहाल ये 0.67 फीसदी की बढ़त के साथ 50,125 के आसपास नजर आ रहा है। सेंसेक्स अपने मार्च के निचले स्तर 25,638 से करीब दोगुना हो गया।

डेली हंट न्यूज़ रिपोर्ट के अनुसार, HDFC Security के दीपक जसानी ने कहा कि, ‘आज का दिन इंडियन कैपिटल मार्किट के लिए बेहतर दिन है। 21 जनवरी को 50,000 का स्तर छू कर नया कीर्तिमान बनाया है। पिछले 5,000 अंकों की बढ़त सिर्फ 32 ट्रेडिंग सेशंस में देखने को मिला है। दुनिया में ब्याज दरों में गिरावट के माहौल में भारतीय इकोनॉमी में कोरोना वैक्सीननेशन और लगातार जारी FPI इन्फ्लो के चलते इकोनॉमी और बाजार में जोरदार रिकवरी की उम्मीद बढ़ी है। जिसके चलते यह बढ़त आई है।’

जसानी ने आगे कहा कि, ‘बजट के पहले हमें बाजार में एक अस्थाई छोटी गिरावट देखने को मिल सकती है। लेकिन आगे बाजार में तेजी जारी रहेगी। बाजार की आगे की गति इकोनॉमी और कंपनी नतीजों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। इसके अलावा बाजार की नजर दुनिया और भारत में महंगाई और ब्याज दरों की चाल पर भी बनी रहेगी।’

शेयर बाजार की इस ग्रोथ स्टोरी में विदेश निवेश का बड़ा हाथ बताया जा रहा है। पिछली तिमाही में दर्ज नेट खरीदारी के बाद जनवरी में विदेशी निवेशकों ने 2.6 अरब डॉलर का इन्वेस्ट किया। महामारी के चलते लागू लॉकडाउन के खुलने के बाद इकोनॉमी में आई गति और इसके आगे भी जारी रहने की उम्मीद से निवेशकों का कॉन्फिडेंस बढ़ा है और वो बाजार में पैसे लगा रहे हैं। जिसका रिएक्शन भारतीय बाजारों में अब देखने को मिल रहा है।