CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 12, 2024
WhatsApp-Image-2022-02-28-at-08.56.52

भाजपा की नगर सेविका एक और विवाद में

कारेलीबाग के बुजुर्ग को अंधेरे में रखकर उनकी संपत्ति का वील बनाने मामले विवाद में आई भारतीय जनता पार्टी की नगरसेवक छाया खरादी एक और मामले में फंस गई है।कारेलीबाग के अमित नगर निकट पानी पुरी का ठेला लगाने वाले युवक ने छाया खरादी पर 1000 रुपये मांगे होने का आरोप लगाया है। जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। युवक ललित परमार का कहना है कि 2 महीने पहले काउंसिलर छाया खरादी ने उन्हें बुलाया था और ठेला लगाने के लिए ₹1000 मांगे थे। इससे पहले वे 70 समोसे ले गई थी उसके भी पैसे नहीं दिए है।वैसे उन पर लगे आरोपों को भाजपा की नगरसेवक छाया खरादी ने खारिज किया है।