CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 4, 2024

सिक्किम में एवलांच से 6 सैलानियों की मौत

04-04-2023, Tuesday

सिक्किम की राजधानी गंगटोक में आज बड़ा एवलांच (हिमस्खलन) हुआ,जिसमें 6 टूरिस्ट की मौत हो गई और 150 लोगों के बर्फ में फंसे होने की खबर है। मरने वालों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। यह घटना दोपहर करीब 12:20 बजे गंगटोक को नाथु ला दर्रे से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर हुई है।हादसे वाले इलाके में 13वें माइलस्टोन तक जाने का पास जारी किया जाता है। इसके आगे जाने की परमिशन नहीं होती। बताया जा रहा है कि सैलानी जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर 14वें माइलस्टोन तक चले गए और यहीं हादसा हो गया। बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। 22 लोगों को बचाया गया है। इनमें से 6 को गहरी घाटी से निकाला गया।