CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 18, 2024

BJP ने रिलीज किया कांग्रेस फाइल्स का दूसरा एपिसोड

04-04-2023, Tuesday

वीडियो में आरोप- पेंटिंग से कमाए 2 करोड़

सोनिया गांधी के इलाज में खर्च किए 2 करोड़

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस फाइल्स के दूसरे एपिसोड का वीडियो रिलीज किया है।भाजपा के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए वीडियो में एमएफ हुसैन की पेंटिंग की खरीद-फरोख्त से जुड़ी बातें बताई गई हैं। इस पेंटिंग को यस बैंक के को-फाउंडर राणा कपूर ने प्रियंका गांधी से 2 करोड़ में खरीदा था।
इस वीडियो में नैरेटर कुछ फोटोज के साथ कह रहा है- राणा कपूर पर प्रियंका गांधी से 2 करोड़ में पेंटिंग खरीदने का दबाव बनाया गया था। इस वीडियो में ये भी कहा गया है कि इन पैसों का इस्तेमाल सोनिया गांधी के इलाज में किया गया।