CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 2, 2024

भारत में एक महीने में 7 गुना बढ़े कोरोना के एक्टिव केस

04-04-2023, Tuesday

यह मामले अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा

देश में पिछले एक महीने में एक्टिव केस में 7 गुना की बढ़ोतरी हुई है। 3 मार्च को एक्टिव मरीजों की संख्या 2686 थी, जो बढ़कर 20,219 हो गई है। यह संख्या अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा है। इससे पहले 23 अक्टूबर को एक्टिव केस 20,601 थे।वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3641 नए मामले सामने आए। 6 मौतें भी हुईं। सबसे ज्यादा मामले दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल, गुजरात और हिमाचल प्रदेश से आ रहे हैं। इन राज्यों में एक्टिव केस एक हजार से ज्यादा है।

उधर, सोमवार को छत्तीसगढ़ के एक गर्ल्स हॉस्टल में 19 छात्राएं संक्रमित पाई गई हैं। सभी को क्वारंटाइन किया गया है। बताया जा रहा है कि इन छात्राओं के संपर्क में आने वाली दूसरे छात्रों की भी जांच की जा रही है।