CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 6, 2024

असम में BJP ने सोनोवाल की जगह हिमंत बिस्वा को चुना

असम विधानसभा चुनाव के नतीजों के एक हफ्ते बाद मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया है। हिमंत बिस्वा सरमा को रविवार को विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया। बैठक में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, पार्टी महासचिव अरुण सिंह और भाजपा के असम प्रभारी बैजयंत पांडा भी शामिल हुए। इससे पहले मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राज्यपाल जगदीश मुखी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। सरमा और सोनोवाल शनिवार को ही दिल्ली में हाईकमान से मिलकर लौटे थे।