कोरोना के नए केस के मामले में कर्नाटक अब तक पहले नंबर पर रहे महाराष्ट्र के करीब पहुंच गया है। कर्नाटक में रविवार को 47,930 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। महाराष्ट्र में यह संख्या 48,401 रही। यानी दोनों के बीच सिर्फ 471 केस का अंतर रहा। तीसरे नंबर पर केरल रहा, जहां 35,800 केस मिले हैं। कर्नाटक में पिछले कुछ हफ्तों से संक्रमण तेजी से फैला है। महाराष्ट्र की स्थिति सुधरने से दोनों के बीच का अंतर काफी कम रह गया है। एक मई को महाराष्ट्र में 63 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए थे। कर्नाटक में तब करीब 41 हजार केस थे।
More Stories
गुजरात में आज रहा चुनाव प्रचार का आखिरी दिन, राजनीतिक दलों ने जमकर किया प्रचार
सोशल मीडिया स्टार और ब्यूटी क्वीन की गोली मारकर हत्या, सदमे में फैंस
भारत का प्रधानमंत्री कैसे चुना जाता है? जानें आसान शब्दों में