देश में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने में सरकार के अलावा निजी संस्थाओं का भी योगदान अहम माना जा रहा है। ऑक्सीजन की कमी दूर करने के लिए टाटा, अडानी के बाद रिलायंस कंपनी भी आगे आई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपने जामनगर रिफाइनरी से विभिन्न राज्यों में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन यानी एलएमओ की सप्लाई तेज कर दी है। जामनगर तेल रिफाइनरी में हर रोज 1000 MT से अधिक मेडिकल-ग्रेड ऑक्सीजन का उत्पादन कर रहा है। यहऑक्सीजन कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित राज्यों को मुफ्त में दी जा रही है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने जामनगर रिफाइनरी के जरिए एलएमओ का उत्पादन 1000 मीट्रिक ट्रन बढ़ा दिया है। 1000 मीट्रिक टन ऑक्सीजन 1 लाख से अधिक लोगों की जरूरतों को पूरा करने की क्षमता रखता है। पिछले दिनों आरआईएल की ओर से एलएमओ का उत्पादन 700 मीट्रिक टन किया गया था।
More Stories
क्या थी सती प्रथा? क्या आज भी यह प्रथा भारत में होती हैं?
World Thalassemia Day 2024: शरीर में आयरन की कमी को न समझे थैलेसीमिया, पहचाने सही लक्षण
इस बड़ी बीमारी को ठीक करने के लिए Google AI ने लोगों को दी पेशाब पीने सलाह, जवाब सुनकर हर कोई हैरान