CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 10, 2024

CM अशोक गहलोत और उनकी पत्नी हुई कोरोना संक्रमित

Vadodara, Gujarat                                                                                                                              29 April, 2021

कोरोना महामारी का कहर देश के हर राज्य में पसरता हुआ नजर आ रहा है। लेकिन इस कोरोनावायरस के सामने कौन ख़ास और कौन आम। इस वायरस की चपेट में अब तक आम इंसान आ रहे थे लेकिन पिछले कुछ समय में कई राज्यों के मुख्य्मंत्री भी इस खौफनाक वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिन में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और कई सारे अन्य मंत्री भी शामिल हैं।
लेकिन अब इस लिस्ट में राजस्थान के मुख्य्मंत्री अशोक गहलोत और उसकी पत्नी का नाम भी जुड़ गया है।
इस बात की पुष्टि खुद गहलोत ने ट्वीट करके दी है।
आपको बता दें की उनकी पत्नी एक दिन पहले ही कोरोना से संक्रमित हुई थी। जिसके बाद अशोक गहलोत ने खुद को क्वारेंटाइन कर लिया था। उसके चलते आज सुबह उन्होंने ट्वीट करके अपने कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना दी है।
बता दें, की इससे पहले, CM गहलोत ने कोरोना वैक्सिन के दोनो डोज ले चुके है। उन्होंने फरवरी में वैक्सिन का पहला डोज लिया था, और मार्च के आखिर में ही उन्होंने दूसरा डोज भी लिया था।
लेकिन अब CM अशोक गेहलोत और उनकी पत्नी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और अपना ईलाज करवा रहे है।