24 Mar. Vadodara: कोरोनावायरस की जीनोम सीक्वेंसिंग के तहत भारत में वायरस के नए वेरिएंट का पता चला है। भारत में पाए गए कोराना के इस नए ‘डबल म्यूटेंट’ वेरिएंट को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि अभी यह इतनी संख्या में नहीं पाई गई है, जिससे देश के कुछ राज्यों में तेजी से बढ़ रहे मामलों के साथ इसे जोड़ा जा सके। इंडियन SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) द्वारा की गई जीनोम सीक्वेसिंग में यह सामने आया है। नए वेरिएंट की स्थिति को और अधिक समझने के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग और वायरस के फैलने पर अध्ययन जारी है।
More Stories
वडोदरा में Madhav Group of companies पर IT के छापे
वडोदरा में स्मार्ट मीटर जी का जंजाल, कलेक्टर कार्यालय में विरोध प्रदर्शन
मालीवाल मामले में दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केजरीवाल का PA बिभव कुमार गिरफ्तार