CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 8, 2024

महाराष्ट्र के नागपुर में लगा लॉकडाउन

11 Mar. Nagpur: महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामले देख प्रशासन ने नागपुर में पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। नागपुर के पालक (प्रभारी) मंत्री नितिन राउत ने गुरुवार को ऐलान करते हुए कहा कि शहर में 15 से 21 मार्च तक लॉकडाउन रहेगा, यानी किसी को भी बाहर जाने की इजाजत नहीं होगी, सिर्फ जरूरी सामानों की दुकानें हैं खुली रखी जाएंगी।

बता दें कि नागपुर में बुधवार को 1710 नए मामले सामने आए थे। 173 दिन बाद संक्रमण के सबसे अधिक मामले 1 दिन में आने का यह रिकॉर्ड है। नागपुर नगर निगम ने बुधवार को कहा था कि कोरोना के नए मामले महिलाओं और 20 से 40 आयु वर्ग के लोगों में देखा जा रहा है। नगर निगम प्रशासन ने कहा था कि लोग को रोना हल्के में ले रहे हैं।

प्रशासन बोला, ‘लोग महामारी को हल्के में ले रहे हैं’

नागपुर नगर निगम के कमिश्नर राधाकृष्णा बी ने बुधवार को कहा था कि लोग महामारी को हल्के में ले रहे हैं। बिना उनकी मदद हम इस महामारी पर काबू नहीं कर सकते। सरकार ने सभी आर्थिक गतिविधियां शुरू कर दी हैं, हम नहीं चाहते हैं कि पूर्ण योगदान लगाया जाए, लेकिन अगर हालात यूं ही खराब होते रहे तो हम लोग दान का ऐलान कर सकते हैं। वही हाल ही में लगाई हुई पाबंदियों को 14 मार्च तक जारी रखा जाएगा। सभी होटल, मॉल, रेस्त्रां और प्राइवेट ऑफिस को वीकेंड पर बंद करने के आदेश दिए थे। हालांकि वीकेंड पर सिर्फ जरूरी सामानों की दुकानों को खोलने की इजाजत दी गई थी। अब करो ना के बढ़ते मामले को देखते हुए पूरी तरह लॉकडाउन करने का ऐलान किया है।

ब्रिटेन जर्मनी पर भी भारी महाराष्ट्र के आंकड़े

वर्ल्डोमीटर के आंकड़े बताते हैं कि जर्मनी में 10 मार्च को 12246 ने मरीज कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। वहीं ब्रिटेन में करीब 6000 मामले सामने आए थे। लेकिन अकेले महाराष्ट्र में 10 मार्च को कोरोना के 13,659 नए मामले सामने आए थे। वही पूरे देश में कुरान सक्रिय केस 190295 हैं। जबकि महाराष्ट्र में अकेले 100240 मरीज अभी हैं।