CATEGORIES

October 2024
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
Friday, October 4   10:59:30
Narayan Sakar

हाथरस भगदड़ मामले में FIR से गायब हरि नारायण साकार का नाम, अंडरग्राउंड हुए बाबा

उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के बाद हुई भगदड़ में अब तक 122 लोगों की मौत हुई है। 4 जिलों हाथरस, अलीगढ़, एटा और आगरा में रातभर शवों का पोस्टमॉर्टम हुआ। रात भर परिजन अपनों की लाश को लेकर इधर-उधर भटकते रहे। हादसा मंगलवार दोपहर 1 बजे फुलरई गांव में हुआ।

आज बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे सीएम योगी भी हाथरस पहुंचे, उन्होंने जिला अस्पताल में घायलों से मुलाकात की। CM योगी घटनास्थल भी गए और अफसरों से पूरे हादसे की जानकारी ली। हाथरस हादसे में प्रशासन की पहली रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें कहा गया है कि हादसा भोले बाबा के चरणों की धूल लेने की वजह से हुआ। बाबा के सेवादारों ने लोगों से धक्का-मुक्की की। इससे भगदड़ मच गई।

मंगलवार देर रात हादसे में 22 लोगों के खिलाफ सिकंदराराऊ थाने के दरोगा ने FIR दर्ज कराई। इसमें मुख्य आयोजक देव प्रकाश मधुकर का नाम है। बाकी सब अज्ञात हैं। चौंकाने वाली बात है कि इसमें मुख्य आरोपी भोले बाबा उर्फ हरि नारायण साकार का नाम ही नहीं है। हादसे के बाद से बाबा अंडरग्राउंड हो गया है। पुलिस रातभर उसकी तलाश में छापेमारी करती रही। पुलिस मैनपुरी में बाबा के आश्रम भी पहुंची, लेकिन वह नहीं मिला।

FIR के मुताबिक, प्रशासन ने सत्संग के लिए 80 हजार लोगों की अनुमति दी थी, लेकिन ढाई लाख लोग पहुंच गए थे। भगदड़ हुई तो सेवादार गेट पर खड़े हो गए। उन्होंने लोगों को रोक दिया। इसके बाद भीड़ खेतों की तरफ मुड़ गई और नीचे बैठे और झुके श्रद्धालुओं को कुचलती हुई निकल गई। प्रशासन और सेवादार खड़े हुए देखते रहे।