सऊदी अरब के मक्का में गर्मी के कारण 12 जून से 19 जून के बीच 577 हज यात्रियों की मौत हुई है। पिछले साल यह आंकड़ा सिर्फ 240 था। 17 जून को मक्का की ग्रैंड मस्जिद में तापमान 51.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, मरने वालों में 323 नागरिक मिस्र के और 60 जॉर्डन के हैं। इसके अलावा ईरान, इंडोनेशिया और सेनेगल के हज यात्रियों की भी मौत हुई है। इनमें कोई भारतीय है या नहीं यह साफ नहीं हो पाया है।
सऊदी के 2 डिप्लोमैट्स ने AFP को बताया कि ज्यादातर मौतें गर्मी की वजह से बीमार पड़ने के चलते हुई हैं।मिस्र के विदेश मंत्री ने मंगलवार को कहा कि वे सऊदी के अधिकारियों के साथ मिलकर लापता लोगों को खोजने के लिए ऑपरेशन चला रहे हैं। सऊदी अरब ने बताया कि गर्मी की वजह से बीमार हुए करीब 2 हजार हज यात्रियों का इलाज किया जा रहा है।
![](https://vnmtvnews.com/wp-content/uploads/2023/09/cropped-334932638_5761922917268107_7483947632124436142_n.jpg)
More Stories
राज्यसभा में PM मोदी का विपक्ष पर तीखा प्रहार, योजनाओं और संविधान पर जवाब
हाथरस भगदड़ मामले में FIR से गायब हरि नारायण साकार का नाम, अंडरग्राउंड हुए बाबा
सूरत: भारी बारिश से नदी में तबदील हुई सड़के, ताश के पत्तों की तरह बिखर गए मकान, तस्वीरों में देखें आलम