CATEGORIES

July 2024
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031 
July 1, 2024
SHIVAM DUBE

T20 वर्ल्ड कप में Shivam Dube की परफॉर्मेंस से देश नाराज, अब क्या निर्णय लेगी BCCI!

IND vs PAK: IPL मैच में शानदार खेलने वाले शिवम दुबे (Shivam Dube) ने  IND vs PAK T20 वर्ल्ड कप के दौरान अपने परफॉर्मेंस से फेंस को नाराज कर दिया।

पाकिस्तान की पारी के तीसरे ओवर में शिवम दुबे ने मोहम्मद रिजवान का कैच छोड़ा। रिजवान ने बुमराह की लेंथ गेंद पर क्रॉस खेला और गेंद डीप फाइन लेग में चली गई। दुबे को कैच लेने का मौका मिला लेकिन उन्होंने अपने हाथ से कैच छोड़ दिया। इसके चलते सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है।

IPL 2024 में शानदार खेलकर BCCI चयनकर्ताओं का दिल चुराने वाले दुबे को टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जगह मिली। दुबे ने कुल 14 मैच खेले और 396 रन बनाए। हालांकि, IPL के बीच में ही उन्हें भारतीय टीम के लिए सिलेक्ट किया गया।

हालाँकि, इसके बाद वह खेलना भूल गए। उन्होंने अपना फॉर्म खो दिया और संघर्ष किया। उन्हें लगा था कि टी20 वर्ल्ड कप में वह अपनी फॉर्म बरकरार रखेंगे। लेकिन, पाकिस्तान के मैच में वो भी लो स्कोरिंग मैच में खतरनाक बल्लेबाज रिजवान का कैच छोड़ दिया। इससे लगता है कि उनका भारतीय टीम में जगह बनाना मुश्किल हो जाएगा।

फैंस का बोलना है की दुबे की जगह अभिषेक शर्मा को लेते तो ज्यादा अच्छा होता। दुबे ने कुल 14 मैच खेले हैं जिसमें 396 रन बनाए। IPL 2024 में शानदार खेलकर BCCI चयनकर्ताओं का दिल जीतने वाले शिवम दुबे ने अपने फैंस को नाराज कर दिया है। अब  देखना ये होगा कि BCCI चयनकर्ताओं का यह फैसला आगे जाके भारत को नुकसान पहुंचा सकता है या नहीं।