CATEGORIES

July 2024
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031 
July 1, 2024
Lok Sabha Elections Results 2024

Lok Sabha Elections2024 के परिणाम का ऐलान, संपूर्ण रूप से गलत साबित हुए एग्जिट पोल

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम में एग्जिट पोल के आंकड़े संपूर्ण रूप से गलत साबित हो गए हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम का आज ऐलान किया गया, एग्जिट पोल के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी और एनडीए को 350 से 400 सीट मिलती हुई दिखाई गई थी लेकिन एनडीए 300 के आंकड़ों को भी पार करती हुई नहीं दिख रही है, वहीं भारतीय जनता पार्टी भी ढाई सौ के आंकड़ों को पर नहीं कर पा रही है वहीं एग्जिट पोल में डेढ़ सौ सीट जीतने वाले इंडिया गठबंधन ने 230 जितनी सीट हासिल कर ली है।

2014 और 2019 में 50 पर सिमटने वाली कांग्रेस पार्टी ने इस बार 100 के आसपास सीटों पर जीत हासिल की, जिसे कांग्रेस की बड़ी जीत माना जा सकता है। भारतीय जनता पार्टी और मोदी के खिलाफ इंडिया गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ा था जिसका फायदा उन्हें मिला। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को नकारते हुए देश की जनता ने इंडिया गठबंधन को पसंद किया है, बहुमत के आधार पर इंडिया गठबंधन की देश में सरकार बन सकती है लेकिन इंडिया गठबंधन भी सरकार बनाने के दावे कर रहा है