चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान -3 की टैंडिग वाले स्थान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘शिव शक्ति’ का नाम दिया है। इस बात को लेकर अब विवाद शुरू हो गया है। इस एलान के बाद मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने उस जगह को ‘शिव शक्ति’ नाम दिए जाने पर आपत्ति जताई है।
मौलाना सैफ अब्बास नकवी का बयान
इस पर मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने कहा कि हमारे मुल्क के वैज्ञानिकों और इंडियन रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन ने जो कामयाबी हासिल की है। यह कामयाबी मुल्क की कामयाबी है। इसको इस प्रकार से कहना सही नहीं है। इसका नाम हिंदुस्तान होना चाहिए।
इतना ही नहीं मौलाना नकवी ने इस दौरान मुजफ्फरनगर में मुस्लिम बच्चे की पिटाई की घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमारे मुल्क के साइंटिस्ट ने जो कामयाबी हासिल की है, ये कामयाबी मुल्क की है। परसों जो घटना घटी है मुजफ्फरनगर के गांव में वो इसी तरह की मानसिकता का नतीजा है। जहां विक्रम लैंडर लैंड किया था, उसका नाम भारत रखना चाहिए था। हिंदुस्तान रखते, इंडिया रखते ये मुनासिब होता।
आपको बता दें कि विदेशी दौरे से लौटे प्रधानमंत्री मोदी ने इसरो के भवन में शनिवार को चंद्रयान मिशन से जुड़े तीन नामकरण किए गए हैं। पहला चंद्रयान-3 की लैंडिंग पॉइंट का नाम शिव शक्ति पॉइंट, चंद्रयान-2 के क्रैश पॉइंट का नाम तिरंगा पॉइंट और तीसरा चांद पर चंद्रयान तीन की लैंडिंग के दिन को नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाए जाने का एलान किया है।
More Stories
आज की बड़ी खबरें – ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलिकॉप्टर क्रैश में निधन, 8 राज्यों की 49 सीटों पर वोटिंग
वडोदरा में Madhav Group of companies पर IT के छापे
वडोदरा में स्मार्ट मीटर जी का जंजाल, कलेक्टर कार्यालय में विरोध प्रदर्शन