CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 9, 2024
फोटो साभार सोशल मीडिया

फोटो साभार सोशल मीडिया

स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारी अरविंद घोष की जयंती, जानें इनसे जुड़ी खास बातें

महर्षि अरविंद की जन्म जयंती के मौके पर वडोदरा महानगर पालिका की ओर से उनकी प्रतिमा को पुष्पांजलि करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

देश आज स्वतंत्रता पर्व के साथ-साथ महर्षि अरविंद की जन्म जयंती भी मना रहा है। इस मौके पर वडोदरा महानगर पालिका की ओर से वुडा सर्कल पर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कॉरपोरेशन की डिप्टी मेयर नंदा जोशी विधायक केयुर रोकडिया स्थाई समिति चेयरमैन डॉक्टर हितेंद्र पटेल सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष हेमिषा ठक्कर समेत के गणमान्यों की उपस्थिति रही।

देखें पूरा वीडियो

कौन थे अरविंद घोष

अरविंद घोष एक योगी एवं दार्शनिक थे। वे १५ अगस्त १८७२ को कलकत्ता में जन्मे थे। इनके पिता एक डाक्टर थे। इन्होंने युवा अवस्था में स्वतन्त्रता संग्राम में क्रान्तिकारी के रूप में भाग लिया, किन्तु बाद में यह एक योगी बन गये और इन्होंने पांडिचेरी में एक आश्रम स्थापित किया। वेद, उपनिषद ग्रन्थों आदि पर टीका लिखी। योग साधना पर मौलिक ग्रन्थ लिखे। उनका पूरे विश्व में दर्शन शास्त्र पर बहुत प्रभाव रहा है और उनकी साधना पद्धति के अनुयायी सब देशों में पाये जाते हैं। यह कवि भी थे और गुरु भी। उनकी जन्म जयंती पर वडोदरा के जनप्रतिनिधियों द्वारा पुष्पांजलि की गई।