CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 10, 2024

पटना में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान भरते ही बंद हो गया था इंजन

बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। जानकारी मिली है कि विमान के इंजन में खराबी सामने आ रही थी, जिसके बाद विमान को पटना के एयरपोर्ट में आनन-फानन में उतारा गया।

शुक्रवार की सुबह दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6 E 2433 ने प्रस्थान के तीन मिनट बाद एक इंजन के निष्क्रिय होने की सूचना मिली थी। इसके बाद फ्लाइट को नौ बजकर 11 मिनट में सुरक्षित उतारा गया।

इस प्रकार की इमरजैंसी लैंडिंग के चलते कुछ देर के लिए विमान में सवार सभी यात्री सहम गए थे। लेकिन, इंडिगो के पायलट की सूझबूझ से यहां एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। फिलहाल विमान के सभी पैसेंजर सुरक्षित हैं। विमान पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था और इंजन में खराबी के कारण विमान की इमरजेंसी लैंडिग कराई गई।

इस इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान फ्लाइट में 181 पैसेंजर सहित आठ क्रू मेंबर भी थे। वहीं विमान के यात्रियों को तत्काल दूसरी फ्लाइट से भेजने की तैयारियां की जा रही हैं।