22-03-2023, Wednesday
अमेठी जिलें में मो.आरिफ की सारस के साथ दोस्ती छूट गई है। वन विभाग की टीम ने अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के निर्देश पर सारस को समसपुर पक्षी विहार ले जाकर संरक्षित कर दिया है। अमेठी के जामो विकास खंड के मंडखा गांव के निवासी आरिफ की दोस्ती राज्य पक्षी सारस के साथ हो गई थी।इनके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। रातों-रात सारस के साथ दोस्ती सुर्खियों में आ गई थी। यहां तक की अखिलेश यादव ने भी आरिफ के गांव गए थे। साथ ही आरिफ और उनके दोस्त सारस के साथ मुलाकात भी की थी।
More Stories
Factcheck: कहीं आप भी सरकार की ‘फ्री रिचार्ज योजना’ के झांसे में तो नहीं आए!
“मालवा की मीरा” साहित्यकार पद्मश्री मालती जोशी ने ली चिर बिदाई
केजरीवाल के PA की मुश्किलें, Swati Maliwal Case में राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन