22-03-2023, Wednesday
सैकड़ों भारतीय तिरंगा लेकर पहुंचे इंडियन हाई कमीशन
लंदन में इंडियन हाई कमीशन के बाहर सैकड़ों भारतीय नागरिकों ने खालिस्तान का विरोध किया। लोगों ने तिरंगा लहराया और भारत माता की जय के नारे लगाए। इस प्रदर्शन में सिख भी शामिल थे। एक दिन पहले इसी जगह खालिस्तानियों ने भारतीय हाई कमीशन पर लगा तिरंगा उतार दिया था। इस हरकत का विरोध करने जुटे लोगों ने कहा- कुछ लोग भारत और यहां अमन का माहौल बिगाड़ना चाह रहे हैं।
प्रदर्शन कर रहे लोग भारतीय फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर के ऑस्कर विनिंग सॉन्ग ‘जय हो’ पर झूमते दिखे। वहीं, माहौल तब खुशनुमा नजर आया, जब एक ब्रिटिश पुलिस अफसर एक भारतीय लड़की के साथ डांस करता दिखा। अफसर लड़की से डांस मूव सीख रहा था। इससे एक दिन पहले दिल्ली में ब्रिटिश हाई कमीशन के बाहर सिखों ने खालिस्तानियों के खिलाफ पोस्टर लहराए और नारेबाजी की थी।
More Stories
India Skills 2024: भारत की सबसे बड़ी कौशल प्रतियोगिता का नई दिल्ली से आगाज, 61 कौशलों में 900 से अधिक अभ्यर्थी शामिल
अब UNESCO में भी गूंजेगा जय श्रीराम….
PM मोदी ने रोटियां बेलकर लंगर में बैठे लोगों को खिलाया खाना