23-12-2022, Friday
क्रिसमस के त्योहार को देश दुनिया में इन दिनों धूमधाम से मनाया जा रहा है, गुजरात के वडोदरा शहर में भी क्रिसमस की धूम देखी जा रही है।
कोरोना के 2 साल बाद ईसाई समुदाय धूमधाम के साथ क्रिसमस मनाने के लिए तैयार है।गुजरात के वडोदरा में भी ईसाई समुदाय द्वारा क्रिसमस मनाने की तैयारियां पूरे जोरों शोरों से की जा रही है। वडोदरा के फतेहगंज से भव्य क्रिसमस परेड आयोजित की गई। जिसे ईसाई अग्रणियों ने लाल झंडी दिखाकर रवाना किया, बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग क्रिसमस परेड में शामिल हुए। इस मौके पर अलग-अलग झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी। ईसाई समुदाय के लोगों ने लाल कपड़ों में सज्ज होकर परेड में उत्साह के साथ शिरकत करते हुए भगवान यीशु के जन्मदिन के उपलक्ष में आयोजित उत्सव को मनाया।
More Stories
वडोदरा में Madhav Group of companies पर IT के छापे
वडोदरा में स्मार्ट मीटर जी का जंजाल, कलेक्टर कार्यालय में विरोध प्रदर्शन
मालीवाल मामले में दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केजरीवाल का PA बिभव कुमार गिरफ्तार