CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 21, 2024

देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च

29-09-22

टाटा ने मार्केट में उतारी टियागो EV, कीमत 8.49 लाख

एक बार चार्ज में 315 Km चलेगी कार

टाटा मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक टाटा टियागो का EV वेरिएंट लॉन्च किया। इसकी शुरुआती कीमत 8.49 लाख रुपए है। ये देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है। इस EV में सिंगल चार्ज में 315 किलोमीटर की रेंज मिलेगी। इसकी बुकिंग 10 अक्टूबर 2022 से और डिलीवरी जनवरी 2023 से होगी।ऑटो दिग्गज पहले से ही टाटा नेक्सॉन EV और टाटा टिगोर EV जैसे मॉडलों के साथ देश में EV सेगमेंट को लीड कर रही है। टाटा टियागो EV सेगमेंट में भारत की पहली प्रीमियम हैचबैक बन गई है। टियागो की बैटरी को DC फास्ट चार्जर से 80% चार्ज करने में 57 मिनट लगेंगे।