CATEGORIES

September 2024
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
Saturday, September 21   3:24:08

भारत में 2025 में महिला वन डे वर्ल्ड कप

27-07-22

वर्ष 2024 से 2027 तक होने जा रहे महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के यजमान देशों की सूची घोषित हो चुकी है ,जिसके अनुसार भारत वर्ष 2025 में महिला वनडे कप की यजमानी करेगा।
बर्मिंघम में हुई ICC वार्षिक सभा में वर्ष 2024 से 2027 तक होने वाली महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए यजमान देशों के नाम पर निर्णय ले लिया गया है। 2025 वन डे वर्ल्ड कप टूर्नामेंट की यजमानी भारत करेगा।जबकि 2024 में बांग्लादेश में T 20 वर्ल्ड कप, 2026 में इंग्लैंड में T20 वर्ल्ड कप ,2027 में महिला चैंपियंस ट्रॉफी (T20 )श्रीलंका में होगी।
भारत में 2025 में होने वाले वन डे वर्ल्ड कप को लेकर बोर्ड सेक्रेटरी जय शाह ने कहा कि ,भारत इस टूर्नामेंट का सफल आयोजन करेगा।भारत में यह पांचवीं महिला ICC टूर्नामेंट होगी।भारत को तीन वन डे वर्ल्ड कप,और एक T 20 वर्ल्ड कप के आयोजन का तजुर्बा है।इस मैच में 8 टीम भाग लेंगी।