CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 10, 2024

हॉकी खिलाड़ी गोल्ड जीती तो 11 लाख़ का तोहफा

सूरत के बड़े हीरा उद्योगपति सवजी ढोलकिया ने सोशल मीडिया में एक ऐलान किया है।जिसमें उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही महिला हॉकी टीम अगर गोल्ड मेडल जीतती है तो टीम की हर एक खिलाड़ी को 11 लाख़ रुपयों का घर या कार गिफ्ट करने का ऐलान किया है। गौरतलब है कि सवजी ढोलकिया सूरत में हरे कृष्णा डायमंड कंपनी के मालिक है और हाल ही में उन्होंने मुंबई में 185 करोड़ का घर खरीदा है।पिछले दिनों सवजी ढोलकिया ने अपने स्टाफ को दिवाली गिफ्ट में कार,ज्वेलरी और घर तक देकर सुर्खियां बटोरी है,ऐसे में हॉकी खिलाड़ियों के लिए किए गए इस ऐलान के साथ सवजी ढोलकिया फिर से चर्चा में आ गए हैं।