प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट विस्तार की संभावनाओं के बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कई राज्यों के राज्यपालों को बदल दिए गए हैं| मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले राजस्थान से आने वाले दलित नेता और केंद्र में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कर्नाटक, मध्यप्रदेश और हिमाचल समेत आठ राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्ति किए हैं।
राज्यपालों की एक साथ ये सबसे बड़ी नियुक्ति है। इससे पहले अगस्त 2018 में 7 राज्यों में एक साथ राज्यपाल बदले गए थे।
यहां देखिए पूरी लिस्ट????????
8 में से 4 का ट्रांसफर, 4 नए गवर्नर
- मध्य प्रदेश- मंगूभाई छगनभाई पटेल
- कर्नाटक- थावर चंद गहलोत (केंद्रीय मंत्री थे)
- झारखंड – रमेश बैस (त्रिपुरा के गवर्नर थे)
- हरियाणा – बंडारू दत्तात्रेय (हिमाचल के गवर्नर थे)
- त्रिपुरा – सत्यदेव नारायण आर्य (हरियाणा के राज्यपाल थे)
- हिमाचल प्रदेश – राजेंद्र विश्वनाथ आरलेकर
- गोवा- पीएएस श्रीधरन पिल्लई (मिजोरम के राज्यपाल थे)
- मिजोरम- हरिबाबू कम्भमपति
More Stories
वड़ोदरा को किसको वोट करना चाहिए !!!
वडोदरा शहर – जिला में लोकसभा चुनाव के मतदान की तैयारी पूरी
International No Diet Day: क्या आप भी आज के दिन Diet से करने वाले है Cheating ?