CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 3, 2024

इजराइल हमास जंग में 4 दिन का सीजफायर, 13 बंधकों के बदले 39 फिलिस्तीनी छोड़े जायेंगे

इजराइल-हमास जंग के 49 दिन बाद आज से 4 दिन के लिए युद्धविराम शुरू हो रहा है। कतर और मिस्र की मध्यस्थता के बाद इजराइल और हमास सीजफायर के लिए राजी हुए हैं। इसके तहत बंधक बनाए गए लोगों को छोड़ा जाएगा।

टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, बदले में इजराइल फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। हमास आतंकी 7 अक्टूबर को 240 लोगों को बंधक बनाकर गाजा ले गए थे। सीजफायर की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे होगी। भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे हमास बंधक बनाए गए लोगों को छोड़ना शुरू करेगा।

यरुशलम पोस्ट के मुताबिक, 150 फिलिस्तीनी कैदियों के बदले कुल 50 बंधकों को छोड़ने पर सहमति बनी है। इसके तहत आज हमास 13 बंधकों (महिलाओं और बच्चों) को छोड़ेगा। जबकि, इजराइल 39 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, हमास हर 3 फिलिस्तीनी कैदियों के बदले 1 बंधक को छोड़ेगा।